Tag: sandes application

संदेश एप

आया भारत का अपना “संदेश एप”(SANDES)!

संदेश एप (sandes) :- भारत का अपना व्हाट्सअप

बीते कुछ समय से सिक्योरिटी और डाटा लीक जैसे कारणों से भारत में कई सारे एप विवाद का मुख्य केंद्र रहे | जहाँ विपक्ष सरकार ने डाटा सिक्योरिटी को ले कर कई सवाल उठाये, वही आम जनता को भी इस सवाल ने बहुत परेशान किया की अगर उनका पर्सनल डाटा, विदेशी कंपनियां लीक कर दें तो क्या हो ? और इन्ही कुछ कारणों से पुरे साल सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल बनी रही | पर इस सवाल ने ना तो जनता को और न ही सरकार को चैन से बैठने दिया और यह लाज़मी भी था, सवाल पर्सनल डाटा का जो है | अब इन्ही मुद्दों को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है जो शायद आम जनता को थोड़ी राहत और सिक्योर सोशल मीडिया दे सकता है जिसका जनता को बेसब्री से इंतज़ार था| तो क्या है वो खबर आइये जानते हैं विस्तार से |

भारत सरकार ने किया संदेश एप लॉंच!

भारतीय नागरिको की निजी जानकारियों को विदेशी कंपनियों द्वारा चोरी होने से बचाने के लिए भारत सरकार ने लॉंच किया संदेश एप, जिसमे वह सभी फीचर्स मौजूद हैं जो की व्हाट्सप्प जैसे एप्लीकेशन में देखने को मिलते हैं | निश्चित ही यह भारत सरकार का एक बहुत अच्छा डिजिटल प्रयास है और युवाओं द्वारा भी इस एप को और भारत सरकार के इस प्रयास को बहुत सराहा जा रहा है | संदेश एप का काफी समय से ट्रायल चल रहा था जहाँ सरकारी कर्मचारियों को इस एप को इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गयी थी पर अभी हाल ही में भारत सरकार ने संदेश एप को सभी नागरिको के लिए उपलब्ध करवा दिया| आइये जानते हैं की संदेश एप को कैसे और कहा से डाउनलोड किया जा सकता है और इसमें कोनसे फीचर्स मौजूद है|

कैसे और कहाँ से करें संदेश (sandes) एप डाउनलोड?

कहाँ से करें डाउनलोड?

वैसे तो एंड्राइड यूज़र्स सभी तरह के एप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन संदेश एप अभी प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है| इसी तरह से माइक्रोसॉफ्ट स्टोर भी यह एप अभी तक नहीं आया है| लेकिन अगर आप एक आई फ़ोन यूजर हैं तो आप इसे एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं| एंड्राइड यूजर और आई फ़ोन यूजर इस एप को भारत सरकार की वेबसाइट https://www.gims.gov.in/dash/dlink से भी डाउनलोड कर सकते हैं | एंड्राइड फ़ोन के लिए यह एप 29MB का है और आई फ़ोन के लिए 62MB का| 5.0 या इससे ऊपर के एंड्राइड वर्शन में ही संदेश एप इनस्टॉल किया जा सकेगा वही आई फ़ोन वर्शन 11 या उससे ज्यादा वाले फ़ोन में ही इनस्टॉल किया जा सकेगा| एप फाइल को साइट से डाउनलोड करने के बाद कोई भी यूजर इसे आसानी से इसे इनस्टॉल कर सकता है|

संदेश एप
Gims Government Site View

संदेश एप पर कैसे रजिस्टर करें खुद को?

इस एप को इनस्टॉल करने के बाद आप अपने स्क्रीन पे वेरिफिकेशन के 2 विकल्प देखेंगे जिसमे से पहला अपने मोबाइल नंबर के द्वारा और दूसरा ईमेल के द्वारा किया जा सकता है, हालाँकि ईमेल वेरिफिकेशन अभी एक्टिवेट नहीं किया गया है इसीलिए आपको अपने फ़ोन नंबर से ही खुद को वेरीफाई करवाना होगा| खुद को संदेश एप पर वेरीफाई करवाने के बाद आपको अपना नाम, जेंडर, प्रोफाइल पिक्चर आदि का चयन करना होगा जिसके बाद आप एप के मैन पेज पर पँहुच जाएंगे और इसके बाद आप बहुत आसानी से एप इस्तेमाल कर सकते हैं|

क्या हैं संदेश एप के फीचर्स?

इस एप में लगभग वह सभी फीचर्स उपलब्ध हैं जो व्हाट्सप्प जैसे एप में पाए जाते हैं| इस एप में फ्री चैटिंग सुविधा उपलब्ध है| यहाँ कोई भी यूजर बड़ी आसानी से किसी को फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, ऑडियो इत्यादि भेज सकता है| अलग अलग ग्रुप चैटिंग फीचर भी यहाँ देखने को मिलता है| इसके साथ आप वीडियो तथा ऑडियो कॉल का भी लाभ उठा सकते हैं जो की “एच डी” क्वालिटी होने का अनुमान है| इमोजी के साथ इस एप में जिमोजी जैसे फीचर भी देखने को मिलते हैं| यह एप यूजर्स के लिए एक नया अनुभव होगा|

क्या संदेश एप वव्हाट्सप्प की सभी जरूरतों को पूरा करेगा?

भारत देश में व्हाट्सप्प एप की जड़ें इतनी गहरी और फैली हुई है की समय में उसकी जरूरतों को पूरा कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है| चाहे निजी काम हो या व्यावसायिक, लोगों ने अपने जीवन शैली में व्हाट्सप्प को एक अलग जगह दी हुई है जिसे भर पाना इतना आसान नहीं होगा| परन्तु संदेश एप जैसे डिजिटल प्रयास और उनमे जरूरी बदलाव के द्वारा यह संभव अवश्य है|

अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब वीडियो देखें|

कैसे करें संदेश एप इनस्टॉल?

संदेश एप पर अपने सुझाव सांझा करने के लिए कमेंट करें| लाइक और शेयर करके हमें सपोर्ट करें| साथ ही किसी और विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए कमेंट और सब्सक्राइब अवश्य करें|
धन्यवाद
!

Also read:

PROTEST OR A PLANNED PLOT

PM Modi`s Warning Against “Foreign Destructive Ideology” and “Andolan Jivi Groups” in Rajya Sabha.

टुटा ग्लेशियर ,मची तबाही |