Poems on Family

माता पिता

माता पिता ही भगवान है।

इनसे ही जीवन का आधार है।

इन्हीं से जीवन में खुशियों की बहार है।

यही तो होते हर परिस्थिति में संग हमारे,

देते भी तो साथ हमेशा यही हैं।

धरती पर माता पिता ही तो वरदान है।

यही तो दुनिया के सबसे खूबसूरत अनुदान हैं।

परिवार

परिवार ही संसार है।

इन्हीं से हमारी पहचान है।

दुख में भी ले आते ये बहार है।

परिवार से ही जीवन में प्यार है।

ना गिरने देते और ना ही कभी भटकने देते है।

गिरते जो कभी संभालते भी यही है।

जिंदगी में सही राह भी बताते यही है।

जिंदगी में हजार रंग खुशियों के भी ये ले आते है।

भाई बहन

भाई बहन का ऐसा रिश्ता,

मानो जैसे कोई खुदा का फरिश्ता।

मगर नोक झोंक सुबह शाम झगड़ते।

जीवन सबसे ज्यादा बहस में गुजारते।

फिर भी हर शरारत में हमेशा साथ होते।

फंसाते हमेशा ही एक दूजे को साथ-साथ।

फिर भी करते हमेशा एक दूजे को प्यार।

करते हमेशा एक दूजे का सम्मान।

भाई बहन ही करते पार हर मुश्किल हर पड़ाव साथ-साथ।

मेरी इबादत

मेरी इबादत हो आप।

मेरी पहली मोहब्बत हो आप।

रब से भी पहले नाम लूँ,

मैं जिनका वो है मेरे माँ बाप।

मांगूँ बस यही दुआ,

हर जन्म बनूं आप ही की संतान।

रहे साथ हमेशा माँ बाप का प्यार।

रहे उम्र भर उनका आशीर्वाद।

खुदा के हसीन तोहफे

खुदा के तीन सबसे हसीन तोहफे –

माता-पिता, अध्यापक, दोस्त।

माता-पिता ने रास्ता बताया

अध्यापक ने रास्ते पर चलना सिखाया

दोस्त रास्तों पर साथ चला।

इन्हीं का हाथ थाम हर मुश्किल आसान हो जाती है।

इन्हीं का हाथ थाम दुनियादारी आ जाती है।

इन्हीं का हाथ थाम जिन्दगी गुजर जाती है।

इन्हीं का हाथ थाम जिन्दगी और भी हसीन हो जाती है।

यह भी पढ़ें :

Poems About Birds In Hindi

Poems On Rain In Hindi

Poems on Truth in Hindi

Poems on Childhood in Hindi

Poems About Happiness In Hindi

Poems About Friendship In Hindi

kashyap anjali

Thoughts on my mind Positive thoughts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *